{"_id":"5f1884658ebc3e63a145c136","slug":"land-transfar-in-almora-almora-news-hld3906798113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनभूमि हस्तांतरण के मामलों का त्वरित निस्तारण करें: भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनभूमि हस्तांतरण के मामलों का त्वरित निस्तारण करें: भदौरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में बुधवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने वन और लोनिवि के अधिकारियों को वनभूमि हस्तांतरण के मामलों को गंभीरता से लेकर मामलों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कई महत्वपूर्ण सड़कें वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में अधिकारियों की व्यक्तिगत रुचि न रखने के कारण रुकी हैं। इस मामले में उन्होंने विशेषकर वन विभाग के अधिकारियों को उनके स्तर पर लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार इन मामलों के बारे में पूछा है। इस कार्य को गंभीरता से लें। वन, लोनिवि और अन्य सड़क निर्माण संस्थाएं आपसी समन्वय से सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर लें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को उनके अधीनस्थ मोटर मार्गों को म्यूटेशन की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों से अवगत कराने को कहा। जिन सड़कों में ऑनलाइन होने की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, उनमें विधिवत स्वीकृति के लिए पत्राचार किया जाए। उन्होंने लोनिवि के सभी खंडों में बनाई जा रही सड़कों और प्रस्तावित सड़कों की जानकारी ली। बैठक में एडीएम बीएल फिरमाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, लोनिवि के ईई विजय कुमार, बीसी पंत, पीएमजीएसवाई केसी आर्य आदि थे।