फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lalit's parents asked for justice in goljyu court

ललित के माता-पिता ने ग्वलज्यू के दरबार में की न्याय की गुहार

Sat, 16 Dec 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sat, 16 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lalit's parents asked for justice in goljyu court
चितई ग्वल देवता मंदिर में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे युवक के माता पिता। - फोटो : अमर उजाला

जीआईसी सत्यौं में दसवीं के छात्र राकेश कनवाल की जलकर हुई मौत के मामले से नाम जोड़े जाने पर क्षेत्र के एक युवक ललित के माता-पिता ने शनिवार को चितई मंदिर में चिट्ठी टांगकर न्याय की गुहार की है।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने राकेश कनवाल की मौत का खुलासा कर दिया था। पुलिस के मुताबिक राकेश काफी दिनों से एक लड़की से प्यार करता था और वह उसे शादी के लिए राजी करना चाह रहा था। लड़की के मना करने पर राकेश तनाव में आ गया और उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पूर्व में राकेश की एक युवक के साथ कुछ विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस की जांच में राकेश की मौत के लिए किसी अन्य को दोषी नहीं पाया गया है। इधर इस मामले से नाम जोड़े जाने को लेकर एक युवक ललित सतवाल के परिजन काफी दुखी हैं। ललित के माता-पिता ने शनिवार को चितई के ग्वल देवता मंदिर में चिट्ठी टांगकर ग्वलज्यू से न्याय दिलाने की गुहार की। पत्र में उन्होंने कहा है कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे अवश्य दंड दिया जाए, लेकिन दोषी नहीं है तो भगवान उन्हें सजा दे। माता-पिता ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर इस मामले में उनके बेटे का नाम बेवजह लपेटे जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed