फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   kunjwal

राजनीतिक अस्थिरता लोकतंत्र के लिए घातक: कुंजवाल

Sun, 10 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 10 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
kunjwal
कुंजवाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटीे धौलादेवी ने दन्यां से सौनासिंलिग तक चार किमी पैदल लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकाली। इस दौरान हुई नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने राष्ट्रपति शासन लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए लोकतंत्र के लिए घातक बताया। उधर  भिकियासैंण में कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ रैली और मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।

दन्यां से निकली पदयात्रा में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मतदाता क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिनिधियों को चुनते हैं। कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा स्वार्थ के चलते प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता पैदा कर दी है। इस कृत्य में स्वयं को विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बताने वाली भाजपा भी शामिल रही। उन्होंने कहा कि अस्थिरता के चलते विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांगेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, मोहन सिंगवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, निर्मला भैंसोड़ा, दीवान सतवाल, महेंद्र मेर, रमेश मेलकानी, रॉबिन भंडारी, गोविंद सिंजवाली, रमेश
विज्ञापन
विज्ञापन

कांडपाल, पूरन बिष्ट, महेश भट्ट, नरेंद्र बनौला, किशन सिंह, शेर सिंह भैंसोड़ा आदि शामिल थे।

भिकियासैंण में पूर्व विधायक स्व. प्रताप बिष्ट के पैतृक गांव इण्डा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली। इण्डा से आठ किमी की पद यात्रा कर कार्यकर्ता गांधी स्मारक भिकियासैंण पहुंचे। यहां से बाजार में होते हुए इंटर कालेज के गेट तक मशाल जुलूस निकाला। बडियाली में मशाल के साथ प्रदर्शन किया। तिराहे में हुई सभा में वक्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रयाग शर्मा, गोविंद रावत, जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवती रिखाड़ी, पूरन मावड़ी, महिपाल बिष्ट, पृथ्वीपाल, गुड्डू खान, हरीश बिष्ट, कृपाल रावत, जगबहादुर, जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, लीला रौतेला, चंद्रा देवी, गोमती देवी, कला, अलीमन बेगम, सिकंदर बेगम मेहरू निशा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed