{"_id":"a3a95499fe426816034f3df8ab242f21","slug":"kunjwal-today-visited-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजवाल आज से जिले के दौरे पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजवाल आज से जिले के दौरे पर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Fri, 18 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत कल शुक्रवार को प्रात: साढ़े आठ बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 11 बजे लमगड़ा विकासखंड के अनरियाकोट के प्राथमिक स्कूल में आर्थिक उन्नयन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
तीन बजे अनरियाकोट से अल्मोड़ा को प्रस्थान कर सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद शाम को छह बजे नंदादेवी मेले के उद्घाटन में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष के सहायक सूचना अधिकारी राजेंद्र रावत ने बताया कि श्री कुंजवाल 19 सितंबर की प्रात: साढे आठ बजे प्रस्थान कर 11 बजे लमगड़ा विकासखंड के ग्राम पितना में आयोजित ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रतिभाग कर रात्रि विश्राम जैंती में करेंगे।
विज्ञापन
20 सितंबर को सुबह नौ बजे जैंती से प्रस्थान कर दस बजे कुटौली, ढाई बजे कालाडुंगरा गांवों में ग्रामीणों की बैठक कर बांजधार आदि में जन संपर्क करते हुए शाम पांच बजे हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे।