फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kunjwal speaker spoke in Almora

योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं : कुंजवाल

Thu, 04 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 04 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kunjwal speaker spoke in Almora

प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। डोल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 15 साल बाद भी प्रदेश का समग्र विकास नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत नई सोच के तहत काम कर रहे हैं। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए धन स्वीकृत नहीं किए जाने के कारण जागेश्वर विधानसभा की दस सड़कों का काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन


 यदि मार्च तक इसकी स्वीकृति नहीं मिलती है तो इसके बाद सड़क को राज्य सेक्टर से बनाया जाएगा। उन्होंने दुर्गानगर चिकित्सालय में फार्मेसिस्ट की नियुक्ति, प्राथमिक विद्यालय डोल की मरम्मत और मार्च में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आडूखान गांव के विकास के लिए विधायक निधि से 1.75 हजार रुपये देने की घोषणा की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सतवाल ने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

सभा में प्रधान संगठन के अध्यक्ष शिवराज आर्य, रमेश मेलकानी, धन सिंह, राधाकृष्ण थुवाल, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, सुंदर सिंह, गोपाल सिंह, दीवान राम, हरीश आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रधान रमेश और संचालन सुंदर सिंह फत्र्याल ने किया।


कुंजवाल ने कुंज गांव में दौलत सिंह कुंजवाल के आवास पर पहुंच कर उनके पुत्र देवेंद्र के निधन पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इधर विधानसभा अध्यक्ष ने शहरफाटक, ज्वारनेड़ी, सिलपड़, कुंज आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed