फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   kunjawa, money to students

जीआईसी द्यूनाथल के छात्रों को 2.13 लाख

Mon, 19 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अल्मोड़ा।
ब्यूरो/ अल्मोड़ा। Updated Mon, 19 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
kunjawa, money to students

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि स्कूलों में पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों से भी जागरूक होने का आह्वान किया। कुंजवाल जीआईसी द्यूनाथल में 56 लाख रुपए लागत से बने भवन के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन

 उन्होंने कालेज के सभी 426 बच्चों को 2.13 लाख रुपए विधानसभा अध्यक्ष निधि, कालेज में फर्नीचर के लिए दो लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में कुछ वर्षों से शिक्षा के स्तर में गिरावट आ रही है। संसाधनों का अभाव भी इसका एक कारण है।
विज्ञापन


 कुंजवाल ने कहा कि सरकार स्कूलों की व्यवस्था पटरी पर लाने को काम कर रही है। उन्होंने विधानसभा निधि से कालेज के सभी 426 छात्र-छात्राओं को पांच-पांच सौ रुपए और विधायक निधि से फर्नीचर के लिए विद्यालय को को दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष में कालेज में प्रयोगशाला और चहारदीवारी निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने बैंक योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य विमला बनौला ने जिला पंचायत से विद्यालय को 50 हजार रुपए दिलाने का आश्वासन दिया।


जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एनडी भट्ट, प्रधान निरंजन शर्मा, अर्जुन सिंह, कुंदन रौतेला, पूरन सिंह, देवेंद्र धौनी, नरेंद्र बनौला, हरीश बहुगुणा, चतुर सिंह आदि ने विचार रखे। इस मौके पर एसबीआई चलनीछीना शाखा प्रबंधक डीएल पाल ने कालेज को एक कंप्यूटर भेंट किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बीआर आर्या और संचालन शिव शंकर मौर्या ने किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed