फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaoni Sammelan in Almora

एसएसजे विवि में कुमाऊंनी भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति के प्रयास होंगे: भंडारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kumaoni Sammelan in Almora
अल्मोड़ा में आयोजित सम्मेलन में अल्मोड़ा अर्बन को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल को ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र भंडारी ने कहा कि कुमाऊंनी भाषा के विकास के लिए निचले स्तर से काम करने की जरूरत है। एसएसजे विवि में कुमाऊंनी भाषा के पठन-पाठन के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के प्रयास किए जाएंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय की तर्ज पर यहां भी कुमाऊंनी भाषा विभाग खोलने का प्रस्ताव शासन के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. भंडारी राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कुमाऊंनी भाषा, साहित्य, संस्कृति प्रचार समिति और पहरू कुमाऊंनी मासिक पत्रिका की ओर से राजकीय संग्रहालय सभागार में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन दूसरे का शनिवार को दूसरा दिन था। मुख्य वक्ता शिक्षक और आलोचक डॉ. कपिलेश भोज ने कहा कि कुमाऊंनी भाषा के विकास के लिए सरकार और शिक्षण संस्थानों को भी पहल करनी चाहिए। हिंदी के विकास में जो योगदान सरस्वती मासिक पत्रिका ने दिया आज वही योगदान पहरू मासिक पत्रिका दे रही है। पहरू के प्रयासों से ही कुमाऊंनी में 800 से अधिक रचनाकार लेखन कर रहे हैं। आज कुमाऊंनी भाषा में श्रेष्ठ आलोचकों की जरूरत है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि साहित्यकारों को अपने लेखन में सरल कुमाऊंनी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। रचनाओं से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। सेवानिवृत्त शिक्षक नेता केपीएस अधिकारी ने कहा कि कुमाऊंनी साहित्यकार पाठकों की रुचि आधारित साहित्य का सृजन करें। संचालन करते हुए पहरू के संपादक डॉ. हयात सिंह रावत ने कहा कि सरकार और संस्थान समय रहते साहित्य के विकास के लिए कदम नहीं उठाते हैं तो जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अब उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति संबंधी अकादमियों को जागने की जरूरत है। इससे पूर्व साहित्यकार नवीन बिष्ट ने इजुली दे वरदान सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नवीन बिष्ट, अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, साहित्यकार त्रिभुवन गिरी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. ललित जलाल, लक्षिता बिष्ट, तफज्जुल खान, आनंदबल्लभ लोहनी, महेंद्र ठकुराठी, शिव दत्त पांडे, कृष्णमोहन बिष्ट, जेसी दुर्गापाल, नवीन जोशी, नीलम नेगी, शिवराज बनौला, डॉ. संजीव आर्या, दिग्विजय बिष्ट, पीसी तिवारी, माया पंत, नवीन पाठक, प्रताप सिंह, मीनू जोशी, डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, डॉ. नवीन भट्ट, भास्कर भौर्याल, शंकर दत्त पांडे, शशिशेखर, रूप बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार रचनाकारों को किया सम्मानित
अल्मोड़ा। सम्मेलन में अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल को बहादुर सिंह बनौला स्मृति कुमाऊंनी साहित्यसेवी सम्मान, साहित्यकार और पत्रकार नवीन बिष्ट को गंगा अधिकारी स्मृति नाटक लेखन पुरस्कार 2020, डॉ. पवनेश ठकुराठी को भारतेंदु निर्मल जोशी कुमाऊंनी समालोचना पुरस्कार, ललित तुलेरा को गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति कुमाऊंनी फिल्म समीक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed