फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaon-Garhwal's life line Mohan-Marchula road remained closed for one hour

Almora News: कुमाऊं-गढ़वाल की लाइफ लाइन मोहान-मरचूला सड़क एक घंटा रही बंद

Sun, 29 Jun 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kumaon-Garhwal's life line Mohan-Marchula road remained closed for one hour
मोहान के पास मोहान- मरचूला मोटर मार्ग में बहता पन्याली नाले का पानी। संवाद
अल्मोड़ा/मौलेखाल। जिले में कई स्थानों पर हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। सल्ट ब्लॉक में मोहान के पास पन्याली नाले के उफान पर आने से कुमाऊं और गढ़वाल की लाइफ लाइन मोहान-मरचूला मोटर मार्ग एक घंटा यातायात के लिए बंद रहा। इस दौरान कई यात्री जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शनिवार देर रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सल्ट विकासखंड में रविवार को हुई तेज बारिश से मोहान के पास पन्याली नाला उफान पर आ गया। इससे कुमाऊं और गढ़वाल की लाइफ लाइन मोहान- मरचूला सड़क पर सुबह एक घंटा जाम लगा रहा। नाले का पानी सड़क पर बहने से वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही। बारिश के बीच जाम में फंसने से यात्री हलकान रहे। बारिश हल्की होने के बाद नाले का पानी कम हुआ तो यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन


हर साल बारिश में यह नाला उफान पर आता है। पूर्व में कई बार नाले के उफान पर आने से दोपहिया और कारें बह चुकी हैंं। बीते साल इस नाले के उफान पर आने से मोहान के पास बनी पुरानी पुलिया बह गई थी। नाले के उफान पर आने के दौरान आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर पुलिया बनाने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत का कहना है कि इस स्थान पर जल्द पुलिया बनाई जानी चाहिए ताकि कभी कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रानीखेत, चौखुटिया, सोमेश्वर, अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान नगर के माल रोड पर सुनसानी रही। सोमेश्वर में सबसे अधिक 16 एमएम बारिश हुई। अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

धूराफाट क्षेत्र में सब्जी की फसल बर्बाद होने के कगार पर
मायूस किसान बोले, पहले सूखे की मार, अब बारिश बनी आफत

रघुवीर पंत
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। धूराफाट क्षेत्र में हुई बारिश से सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों में मायूसी है।
धूराफाट क्षेत्र के कालाखेत, मटेला, चंद्रकोट, धूरा, विल्लेख, जालीखान क्षेत्र में आलू, मूली, बंद और फूल गोभी, शिमला मिर्च, बीन, मिर्च की फसल खराब होने के कगार पर हैं। किसानों को इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद थी। पहले बारिश नहीं हुई और अब अत्यधिक बारिश से सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है। यदि समय-समय पर बारिश होते रही तो सब्जियां खेतों में ही सड़गल जाएगी और किसानों को बीज का लागत मूल्य भी नहीं मिलेगा।
कोट
यदि एक दो दिन और बारिश हुई तो सब्जी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। पहले तो सूखे की मार से सब्जियों को नुकसान पहुंचा और अब बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। - आनंद सिंह बिष्ट, कालाखेत

कोट
इस समय शिमला मिर्च, बीन समेत अन्य सब्जियों की बाजार में काफी मांग है। किसानों की सब्जी खेतों में ही सड़-गल रही है। इस बार सब्जी की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन बारिश ने किसानों की कमर तोड़़ दी। - शेखर चंद्र, मटेला मनिहार

कहां कितनी बारिश हुई
अल्मोड़ा-0.3 एमएम
रानीखेत-4.1 एमएम
चौखुटिया-3.0 एमएम
सोमेश्वर-16 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed