फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kuldeep and Nikita get the best student award

कुलदीप और निकिता को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार

Fri, 16 Nov 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 16 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep and Nikita get the best student award
जीआईसी गोविंदपुर के वार्षिकोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय इंटर कालेज गोविंदपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गीत की शानदार प्रस्तुत दी। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप सिंह होलरिया ने छात्र-छात्राओं से मेहनत से अध्ययन कर अभिभावकों के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। इस मौके पर कुलदीप आर्य (कक्षा 12) को सर्वश्रेष्ठ छात्र, निकिता बिष्ट (कक्षा 10) को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सुधांशु चिलवाल को सम्मानित किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल  रहे शंकर भंडारी, सौरभ तिवारी, शालिनी तिवारी, गृह परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही संगीता, रिया तिवारी, विज्ञान के क्षेत्र में जिला स्तर पर प्रथम रही रिया तिवारी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में परिषदीय परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले भूगोल प्रवक्ता घनश्याम चंद्र पांडे, हिंदी प्रवक्ता सरोजिनी नबियाल, सहायक शिक्षक अंग्रेजी सुंदर लाल आर्य के अलवा शिक्षक दिनेश चंद्र पपनै, ललित मोहन पांडे, मनोज कुमार जोशी, विद्या भाकुनी, दीपा उपाध्याय, शालिनी तिवारी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य पीएस होलरिया ने बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया।

अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन वर्मा ने कहा  कि मेधावी बच्चों से विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरणा लें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। छात्र-छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत के अलावा विद्यालय का कुलगीत राजकीय इंटर कोज गोविंदपुर हमारा हम सबको अति प्यारा गाया।  नेपाली राजस्थानी, कुमाउंनी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रों ने ग्रुप डांस भी किया। संचालन सुंदर लाल आर्य ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैप्टन रमेश भंडारी, संरक्षक जगदीश चंद्र जोशी, नरेंद्र कुमार आर्य, यशोदा पांडे, अनीता ऐरी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राजवीर कौर, हरीश चंद्र तिवारी, हरीश चंद्र कोहली, सुंदर भंडारी, कैलाश तिवारी, पुष्पा कांडपाल, आनंद प्रकाश आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed