फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ktayt Congress leader quits party

कांग्रेस नेता कठायत ने पार्टी से इस्तीफा दिया

Wed, 11 Jan 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 11 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

 द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के वक्त कांग्रेस को झटका लगा है। पहले ही निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके वरिष्ठ कांग्रेसी और टी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस में आयातित और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को नौकरी छुड़ाकर टिकट दिया जाता रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को भेजे त्यागपत्र में श्री कठायत ने कहा है कि द्वाराहाट विघानसभा क्षेत्र के तमाम समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता जिन्होंने संकट की घड़ी में भी पार्टी का साथ दिया, वर्तमान परिस्थितियों में अपनी उपेक्षा से आहत हैं। पांच साल कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उनकी उपेक्षा तो हुई ही साथ ही विकास कार्यों की महत्वपूर्ण स्वीकृतियों की अनदेखी की गई। 
विज्ञापन


त्यागपत्र में कहा गया है कि 2001 से 2017 तक पार्टी में रहकर दरी बिछाने का काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का मौका नहीं दिया गया जबकि आयातित और सरकारी नौकरी में कार्यरत को नौकरी छुड़ाकर पार्टी टिकट दिया जाता रहा। यहां तक कि पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ने वालों को कांग्रेस का टिकट दे दिया गया। कहा है कि आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं व क्षेत्र के विकास को नई गति देने के मूल उद्देश्य को लेकर ही उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed