फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kothiyal New Chairman of Workers Committie

एएस कोठियाल को बनाया अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kothiyal New Chairman of Workers Committie
देहरादून में बैठक में मौजूद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक में भाग लेते लोग। सं? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट। देहरादून में 31 मार्च को संपन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक में कल्याणकारी मुद्दों पर चर्चा हुई। मांग उठी कि कोरोनाकाल के कारण पुरानी कार्यकारिणी कुछ काम नहीं कर पाई, इसलिए पुरानी कार्यकारिणी को फिर से मौका दिया जाए। केवल कोषाध्यक्ष पद पर ही बदलाव किया गया।
विज्ञापन

एसएस कोठियाल को अध्यक्ष, मनोहर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष (कुमाऊं), एनडी बहुगुणा को उपाध्यक्ष (गढ़वाल), जेएस तड़ियाल को महासचिव और हीरा सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल (एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025) तक होगा।
विज्ञापन

बैठक में दिल्ली से सेवानिवृत्त सीआरपीएफ के एडिशनल डीजी हरी राम सिंह, एसपी पोखरियाल आदि ने तमाम मुद्दों पर विचार रखे। बैठक में केंद्रीय स्तर पर की जा रही कार्यवाही के बारे में भी जानकारी दी गई। हरी राम सिंह ने बताया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। सेवानिवृत्त लोगों ने कहा की सीएपीएफ की छह विंग हैं। इनमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, आसाम राइफल्स हैं। ये सभी गृह मंत्रालय के अधीन हैं, लेकिन मेसों में अलग-अलग फोर्स के लोगों से अलग अलग दर पर धनराशि ली जाती है। बैठक में एकरूपता बरतने की बात कही गई। बैठक के दौरान कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने 16 दिसंबर 2021 को बीएसएफ के डीजी को दिए पत्र और डीजी के जवाब को सबके सामने पेश किया। बैठक में उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष नेगी ने बताया कि शीघ्र ही कुमाऊं मंडल के छह जिलों में भी नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed