{"_id":"6310fc6c8404b37b8a2e0afe","slug":"kot-mandir-fair-kicks-off-from-today-garud-news-hld474323761","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट भ्रामरी नंदाष्टमी का मेला पूजा अर्चना के साथ आज से होगा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट भ्रामरी नंदाष्टमी का मेला पूजा अर्चना के साथ आज से होगा शुरु
विज्ञापन
कोट भ्रामरी मंदिर।
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी का नंदाष्टमी मेला शुक्रवार को शाम पांच बजे जखेड़ा के परिहार और घेटी के जगरिया कुनबे के मंदिर पहुंचने के बाद शुरू होगा। ग्रामीण और मेला कमेटी के लोग शनिवार सुबह 11 बजे कदली वृक्ष लेने बाजे गाजों के साथ मवई गांव जाएंगे।
मेला कमेटी ने मेले की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्य मंदिर को फूल मालाओं से सुशोभित कर दिया है। जल संस्थान, पेयजल निगम, बिजली, सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों ने मेले की सारी तैयारियां पूरी कर दी हैं। सांस्कृतिक मंच को भी सजाया गया है।
मेला कमेटी के संरक्षक शिव सिंह बिष्ट, एसडीएम आरके पांडे आदि ने मंदिर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां पर तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर कोरंगा, देवेंद्र गोस्वामी, मेला सांस्कृतिक मंच के प्रभारी नंदन अल्मिया, मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी, चंदू बोरा आदि थे।
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में लाए जाएंगे मां के जेवर
मां नंदा के हीरे, मोती, सोने के गहनों को लेने रेगुलर और राजस्व पुलिस की टीम शनिवार को भगरतोला गांव जाएगी। इन गहनों से माता का शृंगार किया जाएगा। मेला कमेटी के संरक्षक शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि मेला परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।