फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kosi's resuscitation will be technically planned

कोसी के पुनर्जीवन को तकनीकी रूप से बनेगी योजना 

Tue, 12 Dec 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Tue, 12 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kosi's resuscitation will be technically planned
कोसी बैराज के निरीक्षण के दौरान कोसी नदी के पुनर्जीविकरण को लेकर जानकारी लेते मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह। - फोटो : amar ujala

प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की नदियां प्राणदायिनी हैं। सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि अधिकारियों के साथ चर्चा कर तय किया जाएगा कि जनसहयोग के साथ ही तकनीकी रूप से कोसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए सुदृढ़ योजना बने। 

विज्ञापन


यहां हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र में काफी काम किया है, जिसमें एयर एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्थाएं भी शामिल हैं। हालांकि उत्तराखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय पैमाने पर पीछे है। स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए अभी काफी काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बढ़ते हादसों पर मुख्य सचिव ने कहा कि 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। ब्लैक स्पॉट देखे जा रहे हैं। तकनीकी दृष्टि से खतरे वाले स्थानों पर सड़कों के सुधार का काम किया जा रहा है। पंचेश्वर बांध के मामले में सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व की योजना है। बांध की ड्राफ्ट नीति पर जल्द ही अधिकारिक स्तर पर चर्चा की जाएगी। बांध प्रभावितों का विस्थापन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी आदि अधिकारियों ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और कुमाऊं कमिश्नर चंद्रशेखर भट्ट का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहां सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम विवेक राय, डीडीओ मो. असलम, तहसीलदार खुशबू आर्या, नायब तहसीलदार प्रयाग भट्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed