{"_id":"5f4a8a5f8ebc3e2a936aa06e","slug":"kosi-reinnovation-in-almora-almora-news-hld395067475","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी पुनर्जनन अभियान को मिला ई-लेट्स उत्कृष्टता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी पुनर्जनन अभियान को मिला ई-लेट्स उत्कृष्टता पुरस्कार
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में वर्चुअल कांफ्रेंस में हिस्सा लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोसी नदी पुनर्जनन अभियान को ई-लेट्स उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभियान को ई-लेट्स टेक्नोमीडिया की ओर से सतत जल प्रबंधन और संरक्षण के लिए यह पुरस्कार मिला है।
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय सचिव यूपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल कांफ्रेंस में वॉटर इनोवेशन समिट 2020 के तहत कोसी नदी पुनर्जनन अभियान को ई-लेट्स उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। सतत जल प्रबंधन एवं संरक्षण विषय में प्रस्तुतीकरण के दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अभियान का प्रतिनिधित्व किया। डीएम ने जिला प्रशासन, नागरिकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों आदि के सहयोग से अभियान में किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया। विभिन्न माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए आम नागरिकों के सहयोग पर आभार जताया।
जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान और एनआरडीएमएस के प्रो. जेएस रावत द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यों के विषय में भी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में कोसी सेल के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग और समीक्षा की जा रही है। इससे पूर्व 2019 में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से अभियान को नेशनल वॉटर अवार्ड और 2018 में पौधरोपण की दिशा में भी लिम्का बुक में रिकार्ड दर्ज हुआ है। कार्यक्रम में कोसी नदी पुनर्जनन अभियान के क्षेत्राधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने भी हिस्सा लिया। सचिव सिंह ने अभियान में कार्य कर रही टीम की प्रशंसा की।