फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kmou Bus in Almora

दो तिहाई सवारी बैठाने की छूट के बाद भी केमू के पहिये जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kmou Bus in Almora
अल्मोड़ा। बेमियादी हड़ताल के चलते सोमवार को भी कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) बसों का संचालन ठप रहा। बसों में दो तिहाई सवारी बैठाने की छूट के बाद भी केमू की हड़ताल जारी है।
विज्ञापन

केमू प्रबंधन का कहना है कि शासनादेश पहुंचने के बाद ही संचालन शुरू किया जाएगा। इधर रोडवेज की 19 में से तीन सेवाओं का ही संचालन हुआ।
हड़ताल के चलते सोमवार को भी पहाड़ के 125 रूटों पर केमू की 350 बसों का संचालन नहीं हुआ। छूट के बावजूद बसों का संचालन नहीं होने के सवाल पर केमू के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल ने बताया कि अभी उनके पास इस आशय का कोई शासनादेश नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

शासनादेश पहुंचने के बाद संचालन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वाहनों के संचालन में सवारियों की संख्या को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 66 प्रतिशत करने के बावजूद केमू को नुकसान ज्यादा झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल से केमू को अब तक एक करोड़ साठ लाख रुपये से अधिक का घाटा हो गया है। सरकार को केमू को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। इधर रोडवेज की भी 19 सेवाओं में से केवल एक बस हल्द्वानी और दो बसें बागेश्वर रूट पर चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed