फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kisan Kamala is inspiration for women

महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं कर्मठ किसान कमला

Wed, 07 Mar 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 07 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
 Kisan Kamala is inspiration for women
खेतों में छिड़काव करतीं किसान कमला। - फोटो : अमर उजाला

 ग्राम कवाधार निवासी कर्मठ किसान कमला मेहरा खेती-किसानी और पशुपालन के माध्यम से महिलाओं की प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं। कहती हैं कि खेती में बंदर, सुअरों की समस्या से जूझने के बावजूद सालभर में पचास हजार का अनाज बेच लेती हैं। नित नए प्रयोग करती हैं, पूसा बासमती की डेढ़ क्विंटल की उपज इसी का परिणाम है। कहती हैं कि किसानी के गुर उन्होंने अपने पिता झलां निवासी लक्ष्मण सिंह भाकुनी से सीखे। उनके दो पूर्व फौजी भाई और भाभियां भी अच्छे कृषक हैं।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत हाट के कवाधर निवासी कमला मेहरा का विवाह महज चौदह साल की उम्र में हो गया था। पिता बड़े किसान थे सो कमला ने किसानी के गुर पिता से ही सीख लिए थे। शादी के बाद उनके बताए रास्ते पर चलते हुए ससुराल की अपनी पंद्रह नाली भूमि में गेहूं, धान और सरसों आदि की खेती शुरू कर दी।
विज्ञापन


कमला देवी के पति चौखुटिया के चांदीखेत में दुकान चलाते हैं। बताती हैं कि सालभर में पचास हजार का अनाज बेच लेती हैं। बंदर, सुअरों को वह परंपरागत खेती के लिए सबसे बड़ी समस्या बताती हैं। कहती हैं कि उन्होंने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की तकनीकी संस्था आईएफएफडीसी के सहयोग से नए प्रयोग के तौर पर छह किलोग्राम बीज से डेढ़ क्विंटल पूसा बासमती का उत्पादन किया। कमला देवी बताती हैं कि वह सात महिलाओं के समूह के माध्यम से लहसुन, अदरक, हल्दी आदि की खेती भी कर रही हैं, इससे भी समूह की काफी आमदनी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed