{"_id":"617847e10d9a62615e653c8c","slug":"kid-killed-in-an-accident-almora-news-hld4427177105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के गड्ढे में डूबने से मासूम चार वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के गड्ढे में डूबने से मासूम चार वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
मयंक। (फाइल फोटो)
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे बाजार में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे चार वर्षीय बच्चे की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद शोक में स्याल्दे के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
स्याल्दे बाजार निवासी ललित आर्या का चार वर्षीय पुत्र मयंक अपने घर से कुछ दूरी पर ताई के साथ गया था। ताई वहां पर घास इकट्ठा कर रही थीं और मयंक पास में ही खेल रहा था। पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पानी भरा हुआ है। अचानक मयंक पानी से लबालब खेत में चला गया। इस स्थान पर एक आवासीय भवन का कार्य भी चल रहा है। पानी भरने के कारण निर्माण कार्य बंद है। इसी के पास एक गड्ढा भी खोदा हुआ था। खेलते-खेलते मयंक इस गड्ढे में गिर गया। किसी बच्चे ने मयंक को गड्ढे में डूबा देखा। इसके बाद परिजन और अन्य उसे इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉ. सिद्धार्थ ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है।
मयंक की मौत के शोक में व्यापार संघ ने बाजार बंद रखा। हादसे के वक्त मयंक के पिता दीपावली की खरीदारी के लिए रामनगर गए थे। वह स्याल्दे बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्सकी दुकान चलाते हैं। बच्चे की मौत से उसकी माता भावना देवी, दादी पार्वती देवी समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुला हाल है। मयंक की एक छोटी बहन भी है।