{"_id":"5f5a6aaa8ebc3e54d23456b4","slug":"khajurani-village-panchayat-mourned-by-kailash-singh-s-death-almora-news-hld3964975166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश सिंह की मौत से खजुरानी ग्राम पंचायत शोक में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश सिंह की मौत से खजुरानी ग्राम पंचायत शोक में डूबी
विज्ञापन
चौखुटिया के खजुरानी में गोविंद पानी नामक स्थान पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो के उड़े परखच्चे।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत खजुरानी के गोविंद पानी के पास हुई बोलेरो दुर्घटना में घायल तीन लोगों का हल्द्वानी में उपचार हो रहा है। इस हादसे में जान गंवा चुके मल्ला गजार निवासी कैलाश सिंह (22) पुत्र श्याम सिंह का बृहस्पतिवार को रानीखेत में पोस्टमार्टम किया गया। गांव में बेहद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
हादसे में जान गंवा चुके कैलाश सिंह के पिता श्याम सिंह, माता भगवती देवी व अन्य परिजनों का रोरोकर बूरा हाल है। श्याम सिंह के तीन बेटे और एक बेटी है । बेटों में कैलाश सबसे छोटा था। कैलाश के निधन से समूची खजुरानी ग्राम पंचायत शोक में डूबी है।
इधर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कैलाश सिंह पुत्र हरसिंह, चालक रमेश सिंह पुत्र केसर सिंह का उपचार विवेकानंद हॉस्पिटल हल्द्वानी में और मनोज पुत्र कुंवर सिंह का उपचार बेस अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा है। जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बुधवार देर रात एसडीएम आरके पांडे ने भी दुर्घटनाग्रस्त स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। इस दौरान थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल व खीड़ा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
शव के पहुंचने के कुछ देर पहले ही दी परिजनों जानकारी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कैलाश के माता पिता को बृहस्पतिवार को शाम चार बजे तक उनके बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें सिर्फ यह बताया गया था कि दुर्घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। गांव निवासी नारायण सिंह ने बताया शव के गांव में पहुंचने से कुछ समय कैलाश के पिता व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। कैलाश की मौत की खबर सुनते ही उसके माता-पिता बदहवाश हो गए। पूरा परिवार दहाड़ मारकर रोने लगा। संवाद