फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kemu buses will run from today

सवा माह बाद आज से चलेंगी केमू की बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kemu buses will run from today
अल्मोड़ा। कोविड कर्फ्यू के दौरान अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन अब 100 प्रतिशत सवारी के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद भी बुधवार को जिले में केमू की 350 बसों का संचालन ठप रहा। केमू प्रबंधन 10 जून से बसों का संचालन करने जा रहा है। पहाड़ की जीवन रेखा केमू की बसों का संचालन होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दो मई से पहाड़ की 125 रूटों पर केमू की 350 बसों का संचालन बंद हो गया था। बेमियादी हड़ताल से अब तक केमू को एक करोड साठ लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। कोविड कर्फ्यू के दौरान अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन अब 100 प्रतिशत सवारी के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद केमू प्रबंधन ने 10 जून से पहाड़ के 125 रूटों पर 350 बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। केमू के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल ने बताया कि बृहस्पतिवार से केमू बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑफ सीजन में वाहनों के संचालन करने से केमू को फायदा कम नुकसान ज्यादा झेलना पड़ेगा। केमू के पास 100 कर्मचारियों का स्टाफ है। केमू बस मालिक, चालक, परिचालक आदि की आजीविका का प्रमुख साधन केमू की बसें ही हैं। बसें नहीं चलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed