{"_id":"5bc0e9e5bdec2269685af716","slug":"katarmal-village-will-start-at-home-after-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटारमल गांव में एक हफ्ते बाद शुरू होगा होम स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटारमल गांव में एक हफ्ते बाद शुरू होगा होम स्टे
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
होम स्टे के संबंध में ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटारमल सूर्य मंदिर के निकट कटारमल गांव में स्थित एक खाली पड़े बड़े से घर में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के सहयोग से गांव की महिलाएं और अन्य लोग पर्यटकों के लिए होम स्टे शुरू करने जा रहे हैं। आठ कमरे वाले इस घर में एक साथ 14-15 पर्यटक ठहर सकेंगे।
बृहस्पतिवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम की परियोजना प्रबंधक सुनीता साह, वरिष्ठ प्रबंधक गोपाल बिष्ट ग्राम प्रधान कमला बिष्ट आदि की मौजूदगी में गांव की महिलाओं सहित अन्य लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में यह तय हुआ कि ग्रामीण एक सप्ताह बाद आपसी सहयोग से इस भवन में होम स्टे सुविधा शुरू कर देंगे। यह भी तय हुआ कि प्रत्येक पर्यटक से एक रात में ठहरने और भोजन आदि के लिए एक हजार रुपये की राशि ली जाएगी। साथ ही गांव के ही लोग पर्यटकों को सूर्य मंदिर और आसपास के स्थलों में भ्रमण करवाएंगे। इसके लिए केएमवीएन की ओर से ग्रामीणों को गाइड का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। केएमवीएन निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इसके लिए ग्रामीणों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रचार-प्रसार आदि के लिए भी मदद दी जा रही है।