{"_id":"5fa2edbf8ebc3e9bca1b03b6","slug":"karwachauth-celebrated-in-almora-almora-news-hld402984177","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रख कर पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रख कर पूजा की
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोविड-19 के साया के बीच उत्साह और उमंग की बीच करवाचौथ पर्व मनाया गया। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम के समय पूजा अर्चना की। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल गृहण कर व्रत खोला।
बुधवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। शाम के समय अनेक स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ की पूजा की। महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनाई। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। रात को चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया और बड़ों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए और प्रसाद वितरित किया गया। करवाचौथ पर्व पर कई सुहागिनों के पति घर नहीं आ पाए तो इन महिलाओं ने पति की फोटो, वीडियो कॉल करके अपना व्रत खोला। करवाचौथ के चलते नगर की बाजारों में भी दिन भर भीड़ रही।
चौखुटिया में भी उत्साह पूर्वक मनाया गया करवाचौथ
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के नगरीय और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुहागन महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।