फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karsevak honored in Dwarahat

द्वाराहाट में सम्मानित हुए कारसेवक, रानीखेत में ढोल नगाड़े के साथ लहराया भगवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Karsevak honored in Dwarahat
रानीखेत(अल्मोड़ा)। श्री राम के नारों के साथ रानीखेत और द्वाराहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहों पर अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर जश्न मनाया।
विज्ञापन

रानीखेत में कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज लहराकर भारत माता का जयघोष किया। यहां जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री प्रेम शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, दीप भगत, मदन मेहरा, मोहन नेगी, अविनाश गोयल, हंसा दत्त बवाड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका विमला रावत आदि मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन

द्वाराहाट में पूर्व के आंदोलनों में अयोध्या गए तीन कारसेवकों मदन मोहन पांडेय, सज्जन लाल साह और परितोष साह को विधायक महेश नेगी ने शॉल ओढ़ाकर और हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया गया। विधायक महेश नेगी ने कहा कि राम मंदिर की परिकल्पना साकार हो रही है। सभी से घरों में दीप जलाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारसेवक मदन मोहन पांडेय ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर पूर्व में हुए संघर्षों की जानकारी दी। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, घनश्याम भट्ट, पूर्व प्रमुख ममता भट्ट, सभासद विमला साह, विनोद भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री उमेश भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed