{"_id":"69c970715920bf543a080d15","slug":"karmi-became-the-champion-by-defeating-harsila-in-a-thrilling-final-almora-news-c-231-1-bgs1001-123575-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोमांचक फाइनल में हरसिला को शिकस्त देकर कर्मी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोमांचक फाइनल में हरसिला को शिकस्त देकर कर्मी बनी चैंपियन
Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। मां बाराही स्पोर्ट्स क्लब भराड़ी की ओर से आयोजित भराड़ी प्रीमियर लीग का समापन हो गया। खिताबी मुकाबले में कर्मी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरसिला को 16 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
रविवार को प्रतियोगिता के भराड़ी के नेली मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबला कर्मी और हरसिला की टीमों के मध्य 15-15 ओवरों का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्मी की टीम ने 195 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गोपाल कर्म्याल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए। गेंदबाजी में हरसिला के दीपक ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरसिला की टीम 180 रनों पर ही सिमट गई।
कर्मी की ओर से गेंदबाजी में सुरेंद्र ने शानदार तीन विकेट चटकाए जिससे उनकी टीम ने यह मुकाबला 16 रनों से जीत लिया। गोपाल कर्मयाल को मैन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कर्मी टीम के महेश सोरागी को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। निर्णायक की भूमिका राजा ऐठानी और जगदीश कठायत ने निभाई। हडसन ऐठानी और जगजीवन ऐठानी ने आंखोंदेखा हाल बताया।