फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kargil Day in Almora

Almora News: वीरों की गाथा गाएंगे, हम उनका कर्ज चुकाएंगे

Wed, 26 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kargil Day in Almora
फोटो- 26एएलएम24पी- अल्मोड़ा के चौघानपाटा में कारगिल विजय दिवस पर बैंड शो का प्रदर्शन करते सशस्त्
अल्मोड़ा। कारगिल विजय (शौर्य) दिवस की 24वीं वर्षगांठ पर छावनी स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को याद किया गया। दो मिनट का मौन रखने के बाद गैरीसन अल्मोड़ा की सैन्य टुकड़ी ने शहीदों के सम्मान में सलामी दी। प्रशासन, जन प्रतिनिधियों समेत सैन्य, पुलिस अधिकारियों और लोगों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर वीरों की गाथा गाएंगे, हम उनका कर्ज चुकाएंगे आदि नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर शहीद हरीश देवड़ी की वीरांगना सावित्री देवड़ी, शहीद हरी बहादुर घले की वीरांगना सरस्वती माया घले, शहीद नायक देवेंद्र गिरी की वीरांगना कमला गोस्वामी और शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह की वीरांगना कमला देवी को विधायक मनोज तिवारी और डीएम विनीत तोमर ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक तिवारी ने शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। देश की आजादी में और इसके बाद प्रदेश के वीर सपूतों का देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, गैरीसन के कमान अधिकारी कर्नल विनय यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पूर्व विंग कमांडर सीएसए गुप्ता, सूबेदार मेजर देवी सिंह आदि ने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बलिदानी वीरों की याद में भाषण, कविता प्रतियोगिता हुई। यहां प्रधानाचार्य सुशील जोशी सहित स्टाफ मौजूद रहा।
डिग्री कॉलेज शीतलाखेत में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा, प्रो. अनुपमा तिवारी, डॉ. मंजरी जोशी, डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. ईशान गैरोला आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में शहीदों की याद में कई कार्यक्रम हुए। यहां प्रधानाचार्य पूनम तिवारी, केदार मिश्रा आदि मौजूद रहे।


शहीद दिनेश की माता विशनी को किया सम्मानित

अल्मोड़ा। कारगिल विजय दिवस पर फलसीमा स्थित शहीद स्मारक पर शहीद दिनेश बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शहीद की माता बिशनी देवी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय फलसीमा के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मनोज सनवाल, मीरा देवी, शिक्षक हेमंत जोशी, मनोज बिष्ट, दिनेश नंदन, राहुल, सुरेश, संजय आदि मौजूद रहे।


सोमेश्वर में शहीदों की याद में रोपे पौधे

सोमेश्वर। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थियों ने उनकी याद में पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यहां प्राचार्य डॉ. एके जोशी, प्रो. कमला धौलाखंडी, डॉ. कंचन वर्मा, आंचल सती, विपिन कुमार, राकेश पांडे, डॉ. सीपी वर्मा आदि मौजूद रहे।


एसएसबी जवानों ने बैंड शो प्रदर्शित दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। कारगिल विजय दिवस पर सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की बैंड टीम ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में बैंड शो का प्रदर्शन किया। उप महानिरीक्षक डीएन भोम्बे ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सशस्त्र सीमा बल कर्मियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर कारगिल शहीदों की स्मृति में मृग विहार एनटीडी में पौधे रोपे। यहां द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सनवाल, उप कमांडेंट (संचार), दिवाकर भट्ट, सहायक कमांडेंट फूल सिंह मीणा आदि रहे।



कारगिल शहीदों को किया नमन, हुए कई कार्यक्रम

बागेश्वर/कांडा/कौसानी। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के साथ ही कई कार्यक्रम हुए।
तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढि़या, डीएम अनुराधा पाल, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, पुष्पा देवी, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती, एडीएम सीएस इमलाल आदि ने श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने शहीदों को सलामी दी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जीएस बिष्ट ने कारगिल युद्ध और शहीदों के पराक्रम पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व सुबह आठ बजे तहसील परिसर से एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। स्वराज भवन में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कारगिल शहीद नायक राम सिंह बोरा की वीरांगना जानकी बोरा, शहीद पूरन चंद्र चौबे के पिता माधवानंद चौबे को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने शहीदों की वीरता को याद किया। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
उधर, कांडा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक की अध्यक्षता में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एनसीसी के कर्नल रवींद्र सिंह थे।



कारगिल विजय दिवस : शहीद राम सिंह बोरा को किया याद
गरुड़/बागेश्वर। शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में कारगिल शहीद राम सिंह बोरा को याद किया गया। प्रधानाध्यापक महेश पंत और शिक्षकों ने शहीद बोरा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया।
प्रधानाध्यापक पंत ने बताया कि इस बार भी कारगिल विजय दिवस पर छात्र-छात्राओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे लेकिन बारिश के चलते विद्यालयों में अवकाश से उन्हें स्थगित करना पड़ा। बताया कि शहीद बोरा ने अल्पायु में ही देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनकी शहादत ने न सिर्फ देश को विजय दिलाई, बल्कि क्षेत्रवासियों का मस्तक भी गौरवान्वित किया। शिक्षकों ने भी शहीद बोरा के बलिदान को याद किया।

इस मौके पर शिक्षक मो. युसूफ, भागीरथी मर्तोलिया, वंदना पंत, आनंदी देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहीं। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौघर, माल्दे, बदरीनाथ, पुरुड़ा, मैगड़ीस्टेट, जूनियर हाईस्कूल रौल्याना, बदरीनाथ, देवलखेत, राइंका वज्यूला, गरुड़, धैना, सिरकोट, कौसानी, बंतोली राजकीय बालिका इंटर कालेज पाये, राइंका अमस्यारी, महाविद्यालय गरुड़, इंटर कालेज सैलानी, गढ़खेत आदि कॉलजों के शिक्षकों ने कारगिल शहीदों को याद किया।

फोटो- 26एएलएम24पी- अल्मोड़ा के चौघानपाटा में कारगिल विजय दिवस पर बैंड शो का प्रदर्शन करते सशस्त्

फोटो- 26एएलएम24पी- अल्मोड़ा के चौघानपाटा में कारगिल विजय दिवस पर बैंड शो का प्रदर्शन करते सशस्त्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed