फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karan of Jawahar Navodaya performed 96 percent marks in the district top

जवाहर नवोदय के करन ने 96 फीसदी अंक पाकर किया जिला टॉप

Sun, 28 May 2017 10:56 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
अल्मोड़ा़,अमर उजाला Updated Sun, 28 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
 Karan of Jawahar Navodaya performed 96 percent marks in the district top
जिला टॉपर को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई के 12वीं परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के कला वर्ग के छात्र करन बुधानी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय विद्यालय के छात्र करन बिष्ट ने 95.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जवाहर नवोदय के छात्र पंकज बोहरा ने 95.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल की दिव्या अधिकारी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रतिभा दिखाई है। 

विज्ञापन


 आर्मी पब्लिक स्कूल में 12वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने बताया कि विद्यालय में कुल 97 बच्चों ने परीक्षा दी। सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।  यहां साइंस वर्ग में वैशाली मटियानी ने 94.6, इसी वर्ग में मितेश भट्ट ने 93.2, रोहित नयाल ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। कला वर्ग में दिव्या अधिकारी ने 94.8, भावना नेगी ने 94.4,  निशा दत्त ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. माला तिवारी ने बताया कि उनके विद्यालय में 84 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


वाणिज्य वर्ग में करन बिष्ट ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि विज्ञान वर्ग में देवेंद्र अधिकारी ने 94.8, विजय बिष्ट ने 94.0, आंचल मेहरा ने 93.8, सुप्रिया पांडे ने 93.0, अभिनव कबडवाल ने 91.4 तथा प्रचुर जोशी ने 90.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा फल भी शत प्रतिशत रहा है। यहां कला वर्ग के छात्र करन बुधानी ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विद्यालय के कला वर्ग के छात्र पंकज बोहरा ने 95.4, नासिर सैफी ने 94.2 तथा विज्ञान वर्ग के छात्र  गोविंद बल्लभ ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्या चंचल जोशी ने बच्चों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है। जीडी बिड़ला स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम अली ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक रहा है। मोहित गुप्ता ने विद्यालय टॉप किया है। दिपांशु रौतेला और काव्या पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। वीरशिवा स्कूल में 62 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनके परिणाम भी संतोषजनक रहे हैं। यहां विज्ञान वर्ग में मानसी बिष्ट और कामर्स में भावना अधिकारी अव्वल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed