फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karan and Yogesh died by drowning while bathing in Sirota river of Ranikhet

Uttarakhand: रिजल्ट से एक दिन पहले करन-योगेश हुए जिंदगी की परीक्षा में फेल, हादसे के गवाह दोस्तों को लगा धक्का

Sat, 19 Apr 2025 01:44 PM IST
हीरा मेहरा चेतन जोशी, संवाद
चेतन जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 19 Apr 2025 01:44 PM IST
सार

रानीखेत के सिरौता नदी में नहाने के दौरान काल के गाल में समाए करन और योगेश बोर्ड का रिजल्ट आने से एक दिन पहले जिंदगी की परीक्षा में फेल हो गए। दोनों ने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
Karan and Yogesh died by drowning while bathing in Sirota river of Ranikhet
डूब गई दो जिंदगियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत के सिरौता नदी में नहाने के दौरान काल के गाल में समाए करन और योगेश बोर्ड का रिजल्ट आने से एक दिन पहले जिंदगी की परीक्षा में फेल हो गए। दोनों ने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। आज शनिवार को उनका परीक्षा परिणाण आना था। दो घरों के चिराग बुझने से घिंघारी गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

शनिवार को रिजल्ट घोषित होने की खुशी में चारों दोस्तों ने घूमने की योजना बनाई थी किंतु यही योजना उनकी जिंदगी का आखिरी दिन बनकर रह गई। दोनों मध्यम वर्गीय परिवार से थे। उनके माता-पिता को उनसे कई उम्मीदें थीं। ग्रामीणों ने बताया कि करन व योगेश पढ़ाई में अच्छे थे। व्यवहार कुशल होने से वे गांव में सभी के प्रिय थे। करन व योगेश की असमय मौत से आसपास के क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है।

विज्ञापन

 

हादसे के गवाह दोस्तों को गहरा धक्का
हादसे के चश्मदीद गवाह अमन व शुभम को घटना से गहरा धक्का लगा है। उन्होंने नम आंखों से बताया कि जब वे सिरौता नदी के तट पर पहुंचे तो गर्मी के कारण उनका नहाने को मन कर गया और वे नदी में उतर गए। नहाते वक्त करन व योगेश गहराई में चले गए और डूबने लगे। हमने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की और पकड़े रखा। इसके बाद सहायता के लिए शोर मचाया। इसी बीच वे हाथ से फिसल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करन दो भाइयों में छोटा और योगेश इकलौता बेटा था
करन बोहरा दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। हादसे की खबर सुनते ही वे घर के लिए रवाना हो गए हैं। योगेश मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके पिता बालम सिंह बोहरा मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालते हैं। घर में मां और एक छोटी बहन है। उसकी मौत की खबर सुनकर मां व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

अपीलः नदी किनारे लगाएं चेतावनी बोर्ड
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed