फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kanyapoojan on Raamnavmi.

कोरोना के कारण सामान्य रूप से ही हुआ कन्यापूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kanyapoojan on Raamnavmi.
नवरात्र के उद्यापन अवसर पर कन्या पूजन के लिए तैयार बालिकाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
कोरोना के चलते नवरात्र का समापन (उद्यापन) सामान्य रूप से किया गया। पिछले साल भी रामनवमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम कुछ जगहों पर ही हो पाया था। इस बार भी कुछ स्थानों पर ही कन्यापूजन हुआ। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड नियमों का पालन करते हुए कन्या पूजन कर रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन

अधिकतर स्थानों पर सभी ने अपने-अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना कर रस्म अदा की। कन्याओं के बदले गायों और छोटी बालिकाओं को कन्यापूजन की सामग्री दी गई। व्रतधारियों ने घर पर ही मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सामान्य रूप से नवरात्र का उद्यापन किया। अष्टमी और रामनवमी की पूजा-अर्चना भी की गई। उधर, द्वाराहाट नगर में प्रतिवर्ष रामनवमी पर उठने वाला राम डोला भी इस वर्ष कोरोना के चलते नहीं उठ सका। अलबत्ता हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रानीखेत के भी बूबूधाम, झूलादेवी, कालिका सहित तमाम मंदिरों में सामान्य रूप से पूजा-अर्चना कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed