फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kanchan wins the women's chess competition

Almora News: महिला शतरंज प्रतियोगिता में कंचन ने मारी बाजी

Fri, 27 Mar 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kanchan wins the women's chess competition
अल्मोड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में 34वें दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। गोला फेंक प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में धीरज आर्या और महिला वर्ग में भारती भगरी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीते वर्ष प्रतियोगिता की चैंपियन रहीं दीपा भारती ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में वरुण कुमार ने पहला, धीरज आर्या ने दूसरा और सौरभ नेगी ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में दिव्यांशी पहले, ज्योजि देवरी दूसरे और नैन्सी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

भाला फेंक पुरुष वर्ग में सौरभ नेगी, धीरज आर्या, सूर्यांश और महिला वर्ग में भारती भगरी, नैन्सी, वर्षा शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता कंचन जोशी ने जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रधानाचार्य रेखा असवाल, कार्यक्रम अधिकारी विवेकानंद, सचिन जोशी, मोनिका उपाध्याय, मंजू भट्ट, रोहित जोशी, विजया वर्मा, नीतू प्रसाद आर्या, निर्मला पांडेय, दीपा महरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed