{"_id":"5d07cff58ebc3e29fa156338","slug":"kailash-mansarovar-passenger-team-left-from-almora-to-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा से धारचूला रवाना हुआ कैलाश मानसरोवर यात्री दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा से धारचूला रवाना हुआ कैलाश मानसरोवर यात्री दल
Mon, 17 Jun 2019 11:07 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना में मानसरोवर यात्री।
- फोटो : amar ujala
कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल रविवार देर शाम अल्मोड़ा पहुंचा। जिनमें 38 पुरुष और सात महिलाएं समेत 45 यात्री शामिल थे। दल का अल्मोड़ा हॉलीडे होम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
उसके बाद यात्री सोमवार सुबह धौलछीना होते हुए अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हो गए। रविवार शाम अल्मोड़ा पहुंचने पर हॉलीडे होम प्रबंधक शीला साह समेत कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। सोमवार को यात्री दल धौलछीना पहुंचा। जहां उनका धौलछीना व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, सचिव चंदन महरा समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
यात्रा दल में सबसे अधिक 12 यात्री गुजरात से दिल्ली से नौ, हरियाणा और महाराष्ट्र से छह-छह, राजस्थान और यूपी से पांच-पांच और उत्तराखंड से एक यात्री शामिल है। दल के लाइजनिंग ऑफिसर शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि सभी यात्री स्वस्थ हैं और यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं। यात्रा दल में दिल्ली निवासी देवेंद्र कुमार मुदगल (57) लगातार 16वीं बार कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
वह दिल्ली सरकार में उपसचिव के पद पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई दिन पिथौरागढ़ में ही रुकना पड़ा। यात्रा दल में सबसे अधिक उम्र की 66 साल की स्नेहा कौशिक भी हैं जो फरीदाबाद हरियाणा की रहने वाली हैं जबकि सबसे कम उम्र के मुंबई निवासी हिरेन कुमार और दिल्ली निवासी नीरज कुमार हैं दोनों की उम्र 27 साल है। धौलछीना में सुबह का नाश्ता करने के बाद यात्रियों ने भोले के जयकारे लगाए और अगले पड़ाव को रवाना हो गए।