फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   K?ryakart?'? j?g? nah?? t? h?g? l?kasabh? cun?va jais? ha?ra Did you mean: ???????????? ???? ???? ?? ???? ?????? ????? ???? ???? As fate would not wake election workers

कार्यकर्ताओ जागो नहीं तो होगा लोकसभा चुनाव जैसा हश्र

Sat, 13 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 13 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लंबी क्लास ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में कई शानदार काम हुए थे लेकिन मंगलयान छोड़ने समेत कई कार्यों का श्रेय नरेंद्र मोदी ने उठा लिया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को 2017 के चुनावों के लिए सतर्क करते हुए रावत बोले कि अगर सरकार द्वारा किए गए कार्यों को कांग्रेस कार्यकर्ता जनता तक नहीं ले जा सके तो यहां भी भविष्य में कांग्रेस का लोकसभा चुनाव जैसा ही हश्र हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दायित्व सौंपे गए हैं वह भी संगठन के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार कितना भी अच्छा काम कर ले, अगर इन कार्यों के बारे में आम लोगों को नहीं बताया गया तो भविष्य में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने बीते दिनों पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के उस वक्तव्य का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी मुझसे अच्छे सेल्समैन हैं। सीएम बोले कि जब मोदी सत्ता में आए तब मंगलयान को छोड़ने के सिर्फ एक माह और 27 दिन शेष रह गए थे।

सारा काम डा. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हो चुका था लेकिन मंगलयान को लांच करने का मौका मोदी को मिल गया। आज भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे मोदी की उपलब्धि बता रहा है। इसी तरह नौसेना को सौंपा गया, सबसे बड़ा समुद्री जहाज भी मोदी के पीएम बनने से पहले ही भारत पहुंच चुका था।

 इसका श्रेय भी मोदी ने ले लिया। डा. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 15 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आ गए लेकिन कांग्रेस 15 करोड़ लोगों के वोट हासिल नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल में जो फैसले लिए हैं, उससे प्रदेश की 40 लाख जनता को सीधा लाभ मिलने वाला है लेकिन कार्यकर्ताओं की जो हालत दिखाई दे रही है, उसे देखकर उन्हें डर लग रहा है कि एक से एक शानदार काम करने के बावजूद प्रदेश में भी कांग्रेस की हालत केंद्र जैसे ही न हो जाएं।


उन्होंने कहा हौसले वाले 200 कार्यकर्ता निराशावादी 2000 कार्यकर्ताओं से अधिक दमदार हो सकते हैं। वह बोले आरएसएस के लोग रिटायर होने वाले हर व्यक्ति को अपने साथ जोड़ लेते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि हफ्ते और माह में भी एक नए व्यक्ति को कांग्रेस से जोड़ें तो भी बहुत कुछ हो सकता है।

सजग करने के बाद वह कार्यकर्ताओं में जोश भी भर गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed