{"_id":"3aaa2f40b538ce1902ae50cb7bd837d3","slug":"jubilee-celebrations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी भवानी मेरी सेवा लिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी भवानी मेरी सेवा लिए...
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीखेत के निकट बैराठेश्वर धाम में प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल बाबू गोस्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पौड़ी और अल्मोड़ा के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल बाबू के पुत्र रमेश गोस्वामी ने अपने पिता के गीत देवी भवानी मेरी सेवा लिए से की। पौड़ी से पहुंचे शैलजा सामाजिक समिति के कलाकारों ने वंदना खोली का गणेशा, रानीखेत का राम ढोला तथा जौन्सारी नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में संस्कार सामाजिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने नंदा, सुनंदा वंदना, छपेली गांगूली लस्का कमर, चांचारी दमरा बिलौरा आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गढ़वाल के रोशन मेहता आदि ने भी गीत सुनाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन रमेश गोस्वामी व जगदीश गोस्वामी ने किया। इससे पूर्व स्व. गोपाल बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप जलाए गए। कार्यक्रम में स्व.गोपाल बाबू की पत्नी मीरा गोस्वामी, ब्लाक प्रमुख बिशन राम , एबीडीओ पंकज कांडपाल, जिपंस गजेंद्र नेगी, शिव कुमार, डा. कुलदीप बिष्ट, प्रधान दानसिंह, रंग कर्मी जसीराम आर्या, कनिष्ठ प्रमुख ललिता बिष्ट, परमानंद सती, तारासिंह, किसन संगेला, संगीतज्ञ हरदा, पंकज किरौला, हैदर अली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन