{"_id":"58b1d75d4f1c1b701cb26290","slug":"jnu-student-khalid-rashid-burnt-in-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के छात्र खालिद, राशिद के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के छात्र खालिद, राशिद के पुतले फूंके
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में वामपंथी दलों के छात्रों द्वारा लगाए गए देशविरोधी नारों से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में जेएनयू के विवादित छात्र उमर खालिद और इसी विवि की पूर्व छात्रसंघ सदस्य रेहला राशिद के पुतले जलाए। उन्होंने कहा कि देश विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, नगर मंत्री भरत खाती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रामजस कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ पर उमर खालिद को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाना देशविरोधी गतिविधि में शामिल है। उन्होंने कहा कि उमर खालिद वही छात्र है, जिसने पिछले वर्ष नौ फरवरी को जेएनयू में भारत मां की शान के खिलाफ देशविरोधी नारे लगाए थे। नगर मंत्री भरत खाती ने कहा कि देश विरोधी नारे लगाए जाना देश के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि एबीवीपी देशविरोधी इस तरह के कार्यक्रमों का विरोध करेगा। पुतला फूंकने वालों में जिला संयोजक विनोद लटवाल, ललित कनवाल, नगर उपाध्यक्ष अनिल कनवाल, नगर सह मंत्री शैलेश कोरंगा, नगर पार्षद पीयूष बोरा, परिसर अध्यक्ष राजन जोशी, दीपक उप्रेती, देवाशीष धानिक, कमल नेगी, निमिषा कनवाल, सुभाष जोशी, श्याम भट्ट आदि थे।