फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jina was in favor of development of mountain area: Chauhan

पर्वतीय क्षेत्र के विकास के पैरोकार थे स्व. जीना: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Jina was in favor of development of mountain area: Chauhan
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना न्यास की ओर से रैमजे इंटर कॉलेज में पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री सोबन सिंह जीना की 111वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि स्व. जीना पर्वतीय क्षेत्र के विकास के पैरोकार थे। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में विद्यालय स्थापित कर आम लोगों तक शिक्षा सुगमता से पहुंचाई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता न्यास के संस्थापक संयोजक गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि स्व. जीना पर्वतीय जनता के अनुरूप पहाड़ की राजधानी उत्तराखंड के मध्य बिंदु गैरसैंण में बनाने के पक्षधर थे। कांग्रेस शासनकाल में गैरसैंण को राजधानी का स्वरूप दिया गया। भाजपा सरकार ने उसे ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है। जब तक गैरसैंण स्थायी राजधानी नहीं बनेगी तब तक राज्य की जनता का सपना अधूरा रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्यों के लिए एसएसजे परिसर के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. जय दत्त उप्रेती और बागेश्वर के उद्योगपति दलीप सिंह खेतवाल को जीना अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. उप्रेती का संस्कृत पुस्तक लेखन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणीय स्थान है। खेतवाल ने लॉकडाउन के दौरान अपने सभी कर्मचारियों को एक लाख से अधिक की धनराशि उपहार के तौर पर दी। साथ ही हाईस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष मोहन सिंह रौतेला और संचालन मंत्री डॉ. बीडीएस नेगी ने किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीसी तिवारी, किशन मलाड़ा, आनंद बगडवाल, चंदन ऐठानी, रमेश पर्वतीय, टीआर आर्या, चंद्रमणि भट्ट, पूरन तिवारी, दयाकृष्ण कांडपाल, गोपाल नयाल, जेसी दुर्गापाल, कैलाश गुरुरानी, देवेंद्र जीना ने विचार रखे। जीना जयंती पर गो सदन ज्योली में पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed