फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jhoda in Syalde Bikhoti fair, Chanchari's fanfare

Almora News: स्याल्दे बिखोती मेले में झोड़ा, चांचरी की धूम

Sat, 13 Apr 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Jhoda in Syalde Bikhoti fair, Chanchari's fanfare
बिखोती मेले में बटुपुजै मेले का शुभारंभ करते अति​थि। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछांऊ के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले के दूसरे दिन झोड़ा, चांचरी की धूम रही। इस दौरान आल, गरख और नौज्यूला धड़े के लोगों ने 11 जोड़ी नगाड़े-निशान के साथ ओड़ा भेटने की परंपरा उत्साह के साथ निभाई।
विज्ञापन

स्याल्दे बिखोती मेले के दूसरे दिन आयोजित बटपुजै मेले का शुभारंभ विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और कंचन रावत ने संयुक्त रूप से किया। बिष्ट ने कहा यह ऐतिहासिक मेला हमारी संस्कृति को सहेजने का काम कर रहा है। त्रिपाठी ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति का वाहक है। इसे भव्यता से मनाने का हमेशा प्रयास रहेगा। इस दौरान रणां, कुई, कोटीला, बूंगा, बेढूली, किरौला फाट, सलना, बसेरा, असगोली, गुपटली और वलना के लोग 11 जोड़ी नंगाड़े और निशानों के जोशीले अंदाज में ओड़ा स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन के बीच वीर रस का प्रतीक संरकार खेलते और हुड़के, चिमटे के साथ झोड़ा, भगनौला गायन करते हुए लोगों ने ओड़ा भेटने की रस्म निभाई। इस परंपरा का गवाह बनने बढ़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर मेला समिति उपाध्यक्ष हेम रावत, कंचन साह, हेम रावत, जगत रौतेला, गिरीश चौधरी, नारायण अधिकारी, प्रताप बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


भगनौल का भी गायन किया
द्वाराहाट। बिखोती मेले में बूंगा के युवाओं ने विभांडेश्वर मंदिर परिसर में डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी, भगनौल का गायन कर संस्कृति के रंग बिखेरे। इन लोकगीतों का आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। संवाद


वटपुजै मेले पर हुड़के की थाप पर लोगों को किया जागरूक
द्वाराहाट। वटपुजै मेले में बाल प्रहरी संपादक उदय किरौला, लोक गायक नंद लाल, गोपाल सिंह की टीम ने हुड़के की थाप पर अपनी रचनाओं से प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को बयां किया। कलाकारों ने घर घरों में नल लागीं गीं, पाणीं की हैरै पट्टा रचना से जल संकट को उजागर किया। गुणीं बांनरा जै लागनी खेती पाति चौपट्टा के जरिए बंदरों के बढ़ते उत्पात, खेती को हो रहे नुकसान को लेकर किसानों की व्यथा सुनाई। टीम में केपीएस अधिकारी, लक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ. राम सिंह राणा, अनिल चौधरी, सीपी जोशी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article