फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jarjer Bhaban may ever fall on passersby

कभी भी राहगीरों पर गिर सकता है जर्जर भवन

Mon, 01 Oct 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 01 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jarjer Bhaban may ever fall on passersby
खतरा बना जर्जर भवन। - फोटो : अमर उजाला

 जिला अस्पताल से करीब 50 मीटर की दूरी पर पुरानी सब्जी मंडी में धारानौला जाने वाले मार्ग से लगते हुए जीर्ण हो चुके एक तिमंजिला भवन का कुछ हिस्सा ऐसी खराब हालत में झूल रहा है कि कभी भी वहां बड़ा हादसा हो सकता है। जीर्ण भवन के इस हिस्से में बाहर की तरफ अटके दो पटाल और एक छज्जा तो कभी भी नीचे आ सकता है। अगर यह हिस्सा गिरा तो नीचे से गुजरने वाले कई लोगों की जान बचना संभव नहीं होगा।   

विज्ञापन


लकड़ी का बना यह भवन काफी प्राचीन है। इसका एक हिस्सा काफी हद तक ठीक है और इसमें मुख्य बाजार की तरफ दुकानें भी हैं और कुछ लोग किराए पर भी रहते हैं, लेकिन इस जीर्ण भवन का पीछे (पुरानी सब्जी मंडी) की तरफ का कुछ हिस्सा गिरने की स्थिति में पहुंच गया है। यह भी बता दें कि इस भवन के नीचे आसपास नीचे, ऊपर जाने वालों की काफी भीड़ रहती है। दशहरा दीवाली के दौरान तो ज्यादा ही भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


लकड़ी का कुछ जीर्ण-शीर्ण ढांचा और वहां अटके दो पटाल कभी भी धराशायी हो सकते हैं।  इधर पता लगा है कि इस भवन में रहने वाले कुछ किराएदारों और भवन स्वामी का कोर्ट में वाद चल रहा है।  इस बारे में पूछे जाने पर एसडीएम विवेक राय ने बताया कि नगरपालिका के ईओ को मौका मुआयना करने और कोर्ट में पक्षकार बनकर स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed