फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   janta milan programme

जनता मिलन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अधिकारी तो डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
janta milan programme
कलक्ट्रेट में जन समस्याएं सुनते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। मानसून काल में मोटर मार्गों के पैचवर्क का काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, सहायक निदेशक मत्स्य और सहायक निदेशक डेयरी के अनुपस्थित होने पर उन्होंने अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा। इस मौके पर 12 शिकायतें दर्ज हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को मानसून काल में बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए और जनता दरबार में सक्षम अधिकारियों को ही प्रतिभाग करने को कहा। विकासखंड ताड़ीखेत के तौड़ा ग्राम में वर्षा से क्षतिग्रस्त भवन का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने पटवारी को तत्काल मौके पर भेजकर रिपोर्ट प्राप्त करने को कहा। लमगड़ा-पौधार मोटर मार्ग के शेष कार्य को पूर्ण कराने की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने चितई पंत से पेटशाल तक छह किमी लिंक रोड मोटर मार्ग को अतिशीघ्र पूरा करने, जिला पूर्ति अधिकारी को आधार सीडिंग के कार्य में प्रगति लाने, सल्ट क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। इस दौरान पेंशन, आवास आदि के संबंध में लोगों ने समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, वनाधिकारी सिविल सोयम खुशहाल सिंह रावत, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी विनीता शाह, पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed