फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jam In Various Towns In Almora

Almora News: भिकियासैंण बाजार में एक घंटा लगा जाम

Wed, 12 Jun 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jam In Various Towns In Almora
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पर्यटक सीजन में भिकियासैंण में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बाजार में जाम लगने से वाहन चालक, यात्रियों, पर्यटकों और राहगीरों को परेशानियों से जूझना पड़ा। इन दिनों भिकियासैंण से हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ, केदारनाथ धाम जाने वाले वाहनों की आवाजाही में इजाफा हुआ है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से नगर की सड़कों पर जाम लग रहा है। बुधवार को भिकियासैंण बाजार में एक घंटे तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इधर, एएसआई सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन



माल रोड में लगे जाम में फंसे पर्यटक
अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन में नगर में दिन में समय-समय पर जाम लग रहा है। माल रोड में जाम लगने से पर्यटक और यात्री फंसे रहे। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन जाम की समस्या को बढ़ा रहे हैं। बुधवार की सुबह नगर के माल रोड में जाम लग गया। यातायात पुलिस ने आधे घंटे बाद यातायात सुचारू कराया। इधर, बिनसर, कसारदेवी, चितई, जागेश्वर सहित आसपास के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे। जागेश्वर और चितई में भी इस कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन



बागेश्वर में भी जाम हुआ आम
बागेश्वर। नगर की सड़कों पर बुधवार को जगह-जगह जाम लगता रहा। स्टेशन रोड, माल रोड, एसबीआई तिराहा, तहसील रोड में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम लगता रहा। ट्रैफिक पुलिस मशक्कत कर सड़कों से जाम खुलवाती दिखी। सड़कों पर रोजाना जाम लग रहा है। नगर की सड़कें बेहद संकरी हैं। गोमती पुल क्षेत्र, एसबीआई तिराहा क्षेत्र, मालरोड में दो वाहन आमने-सामने से आ जाएं तो जाम लग जाता है। सड़कों के किनारे खड़े वाहन भी जाम लगने का कारण बनते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed