{"_id":"e2e748e70e4534d471235d345858b6c6","slug":"jalli-bgwaleepokr-remained-upthsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालली, बग्वालीपोखर बनी उपतहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालली, बग्वालीपोखर बनी उपतहसील
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट/चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जालली और बग्वालीपोखर को उप तहसील को दर्जा मिल गया है। इस बारे में शासनादेश भी जारी हो गया है। इसकी जानकारी देहरादून से विधायक मदन बिष्ट ने फोन पर दी। उन्होंने बताया कि कोटयूड़ा जूनियर हाईस्कूल का हाईस्कूल में उच्चीकरण हो गया है।
विज्ञापन
बग्वालीपोखर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही उप तहसील के गठन की मांग बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। सूचना मिलते ही बग्वालीपोखर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
उप तहसील की घोषणा दो साल पहले यहां खूंट में स्व. जीबी पंत जयंती पर मुख्यमंत्री ने की थी। इधर कई संगठनों ने सीएम, विधायक मदन बिष्ट का आभार जताया है। बग्वालीपोखर क्षेत्र द्वाराहाट तहसील का हिस्सा है। तहसील मुख्यालय दूर होने के कारण वर्षों से लोग यहां उप तहसील की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विधायक मदन बिष्ट ने दो साल पहले इसकी घोषणा खूंट में कराई थी। इधर बृहस्पतिवार को उप तहसील का शासनादेश जारी हो गया है। उपतहसील में मल्ला सुरना, तल्ला सुरना, मटेला, भतौरा, अल्मियांगांव, तैल मैनारी, उलैणा, धमकोट, सिमल्टी, पारकोट, पोखरी, नायल, बगड़गांव, जाख, बैनाली, कोराड़ी समेत दूनागिरि, बिंता दो पटवारी क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
इधर व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, बलवीर भंडारी, विमल बिष्ट, पंकज बिष्ट, मनोहर चौधरी, बहादुर सिंह, हुकुम सिंह, रतन सिंह, पूर्व सैनिक हरीश भंडारी, भूपाल भरड़ा आदि ने मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट का आभार जताया है।