फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ISBT in Almora

साढ़े पांच माह से आईएसबीटी के लिए नहीं मिले दो करोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
ISBT in Almora
अल्मोड़ा के लोअर मालरोड में निर्माणाधीन आईएसबीटी। (संवाद) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकारी निर्माण की सुस्ती का आलम देखना हो तो अल्मोड़ा के 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईएसबीटी की मिसाल दी जा सकती है। यहां पर परिवहन विभाग के निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) को कायदे से 2018 में बन जाना था लेकिन तीन साल बाद भी इसका निर्माण बजट के अभाव में लंबित है।
विज्ञापन

सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में बस अड्डे के लिए दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया था लेकिन साढ़े पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह राशि अवमुक्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में उत्तराखंड परिवहन निगम का डिपो मालरोड में किराए के भवन में संचालित हो रहा है। मालरोड में एक समय में दो से तीन बसें ही खड़ी होने के लिए जगह है। इस कारण यहां जाम भी लगता है। परिवहन निगम का मालरोड से करीब चार किमी दूर लोअर मालरोड में वर्कशॉप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बस अड्डा न होने पर सरकार ने लोअर मालरोड में परिवहन निगम की वर्कशॉप में 16 करोड़ की लागत से आईएसबीटी स्वीकृत किया। 150 बस क्षमता के आईएसबीटी का वर्ष 2016 में निमार्ण कार्य प्रारंभ किया गया।
उस समय आईएसबीटी का निर्माण दिसंबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पर 16 करोड़ के सापेक्ष निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को मात्र 9.78 करोड़ रुपये ही अवमुक्त हुए हैं। इस राशि से विभाग ने कार्य पूरा कर लिया है।
आईएसबीटी के दो मंजिले भवन, रिटर्निंग वाल, गाड़ी धुलाई केंद्र, दुकानें, शौचालय, डोरमेट्री आदि कार्य कर लिए हैैं जबकि बजट के अभाव में शेष कार्य लंबित हैं। अब भी यहां वर्कशॉप, डीजल टैंक, अधूरी चहारदीवारी, मुख्य मार्ग से आईएसबीटी तक सड़क निर्माण, प्लेटफार्म, स्टाफ रूम आदि का निर्माण लंबित है।

बजट में सरकार ने आईएसबीटी के लिए दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। पर अब तक पैसा नहीं मिला है। सरकार ने अब अवशेष कार्य के लिए पुन: आगणन मांगा है। जिसे तैयार कर भेजा जा रहा है।
- पीके दीक्षित, एई, उत्तराखंड परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed