फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   International Hindu Council organized Jalabhishek Yatra

Almora News: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने निकाली जलाभिषेक यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 11 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
International Hindu Council organized Jalabhishek Yatra
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की सावन के अंतिम सोमवार को नगर के सिद्धनौला से जलाभिषेक यात्रा निकली। यात्रा ने जागेश्वर पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


नगर के पल्टन बाजार स्थित सिद्धनौला से तुंगेश्वरी मंदिर के साधक तुंगेश्वरी महाराज, देव स्थल के महाराज श्री 1008 बृहस्पति जी महाराज ने यात्रा को रवाना किया। जल कलश रथ मुख्य बाजार, मिलन चौक होते हुए जागेश्वर धाम पहुंचा। जलाभिषेक यात्रा में शामिल शिव भक्त बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जागेश्वर पहुंचकर सभी ने जलाभिषेक किया। जागेश्वर में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 कैलाशानंद जी महाराज ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। यात्रा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण चंद्र कांडपाल, जिलाध्यक्ष अजय जोशी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, राज परिवार के हर्ष नंदन, आरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed