फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inter College Jalli was the winner of the quiz competition

संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुखर हुआ उपनल कर्मचारी संघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inter College Jalli was the winner of the quiz competition
अंबेडकर पार्क में बैठक करते उपनल संविदा कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी के लिए मनोहर सिंह नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। वक्ताओं ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प जताया। कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं का निराकरण होगा।
विज्ञापन

नगर के आंबेडकर पार्क में हुई बैठक में उपनल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला मंत्री शेखर भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समान काम-समान वेतन पर अधिक फोकस किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से उच्चतम न्यायालय में एसएलपी दायर की है, उसे वापस लिया जाना चाहिए। सरकार पर उपनल कर्मचारियों के हितों के साथ कुठारघात करने के आरोप भी लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों को आकस्मिक अवकाश भी नहीं दिए जा रहे हैं। सरकार पर समस्याओं के निराकरण को लेकर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। संचालन निशांत गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन

ये चुने गए कार्यकारिणी के नए पदाधिकारी
मनोहर नेगी ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकाश राम सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष, दलीप कुमार क्षेत्र सदस्य, गोपाल कनवाल सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed