द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत करने और गणित के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से यहां संकुल संसाधन केंद्र जालली में संकुल स्तरीय मैथ्स साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल जालली के समस्त जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज जालली विजेता रहा, जबकि राजकीय जूनियर हाईस्कूल ईड़ा चौधार उपविजेता रहा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को संकुल प्रभारी दीपक पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि इंटर कॉलेज जालली की विजेता टीम 17 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में संकुल की ओर से प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम का संचालन जगदीश तिवारी द्वारा किया गया। वहां ललित तड़ियाल, मधु बाला, महेश कुमार, रमेश चंद्र, बसंत लाल आदि निर्णायक के रूप में उपस्थित थे।