फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Install Soldier Board at the District Level

जिला स्तर पर सोल्जर बोर्ड स्थापित करें

Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत Updated Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तर पर सोल्जर बोर्ड स्थापित करें
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा
2004 से बंद पेंशन सुविधा लागू करने की मांग     
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व पैरामिलिट्री फोर्स संगठन की यहां हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। बैठक में जिला स्तर पर सोल्जर बोर्ड स्थापित करने की मांग उठाई गई। तय हुआ कि मांगों को लेकर 15 मई को दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना और संसद घेराव किया जाएगा।      
उपाध्यक्ष टीडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों को 2004 के बाद से पेंशन सुविधा बंद कर दी गई है, इसे फिर से लागू करने पर जोर दिया गया। ओआरओपी का लाभ देने, देहरादून में पैरामिलिट्री कल्याण निदेशालय खोलने, जिला स्तर पर ईसीजीएचएस अस्पताल खोलने, कैंटीन सुविधा लागू करने, नगर निगम और निकाय क्षेत्र में रहने वाले जवानों को कर में पूर्ण छूट देने, बल के वीरगति प्राप्त सैनिकों को भी शहीद का दर्जा देने और  पैरामिलिट्री स्पेशल पे सर्विस लागू करने सहित तमाम मांगें उठाई गई। अध्यक्ष रमेश नेगी और कोषाध्यक्ष नंदन बिष्ट ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा।
विज्ञापन


बाद में कफड़ा के पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट बहादुर सिंह के निधन पर शोक जताया गया। संचालन सचिव रूप सिंह ने किया। बैठक में संरक्षक केवी पांडेय, तारा सिंह, खीम सिंह, ईश्वरी दत्त कांडपाल, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, नाथू सिंह बोरा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed