फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inspection of District Hospital

काया कल्प की राज्य स्तरीय टीम के अस्पताल पहुंचने पर मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Inspection of District Hospital
अल्मोड़ा। कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम के सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वार्डों के निरीक्षण कर वहां के हालात जानने के साथ ही अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाएं जांची। टीम साफ-सफाई समेत तमाम अधारों पर अंक देगी। मूल्यांकन के बाद अव्वल रहने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को जैसे ही राज्य स्तरीय टीम जिला अस्पताल पहुंची तो अस्पताल प्रशासन में हडकंप मच गया। कर्मचारी सर्तक हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कायाकल्प योजना के तहत काया कल्प की राज्य स्तरीय टीम सोमवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंची और अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाएं जांची। टीम ने अस्पताल में सफाई समेत तमाम व्यवस्थाएं परखीं। वार्डों से स्वच्छता, मरीजों की समस्या, दिए जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, ड्यूटी रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, जांच लैब, एक्सरे, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, शौचालय, लिफ्ट समेत अस्पताल प्रांगण में स्वच्छता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के आधार पर टीम अस्पताल को गोपनीय अंक देगी। टीम के सदस्यों ने बताया कि साफ-सफाई समेत तमाम अधारों पर अंक दिए जाएंगे। मूल्यांकन के बाद अव्वल रहने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। टीम में रूपेश ममगई, दीपक कांडपाल, कृष्णा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed