{"_id":"57320c9c4f1c1bb955919ad1","slug":"inpection","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों की टीम ने बैराज का निरीक्षण किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों की टीम ने बैराज का निरीक्षण किया।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 10 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
कोसी बैराज का निरीक्षण करते इंजीनियर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों मनान इलाके में हुई तेज बारिश के बाद कोसी बैराज में भारी मात्रा में मलबा जमा होने के बाद रुड़की से विशेषज्ञों की टीम अल्मोड़ा पहुंच गई है। टीम ने मंगलवार को बैराज के गेटों को देखा। बताया गया है कि यह टीम चार पांच दिन तक अल्मोड़ा में रहकर बैराज का बारीकी से अध्ययन करेगी। इंजीनियरों की यह टीम बारिश होने पर गेटों का संचालन भी करेगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि तीन दिन पहले कोसी कस्बे से ऊपर की तरफ हुई तेज बारिश के एक झटके में बैराज के बड़े हिस्से में पानी की जगह काफी मलबा, झाड़ियां और गाद आदि जमा हो गया। इससे इस बैराज की उपयोगिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने रुड़की से इंजीनियरों की टीम को अल्मोड़ा बुलाया है। इंजीनियरों की इस टीम ने मंगलवार को कोसी में जाकर बैराज के गेटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियों से बैराज के गेटों में आ रही दिक्कत के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
इधर एसडीएम विवेक राय ने बताया कि इंजीनियरों की यह टीम आगामी चार-पांच दिनों तक अल्मोड़ा में रहकर बैराज का बारीकी से अध्ययन करेगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में बारिश होने की भी संभावना है और रुड़की से आए इंजीनियरों की टीम बारिश के दौरान गेटों को खुद चलाकर देखेगी। अगर इसमें कोई खामी पाई गई तो इसे दुरुस्त किया जाएगा। यह भी बता दें की कोसी बैराज सिंचाई विभाग रुड़की के मकेनिकल शाखा के इन्हीं इंजीनियरों के दिशा निर्देश में तैयार किया गया है।
विज्ञापन