{"_id":"ba848bc49a9d3f7017dddb8047ab5a71","slug":"innovation-fund-under-the-training-of-folk-culture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी निर्वाणानंद से मिले विधायक मदन बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी निर्वाणानंद से मिले विधायक मदन बिष्ट
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज सेवा और अध्यात्म के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में आंखों के आपरेशनों में दिक्कतों की सूचना के बाद विधायक मदन बिष्ट ने योगदा आश्रम जाकर स्वामी निर्वाणानंद से मुलाकात की और निशुल्क आंखों के ऑपरेशन हो सके इसके लिए पूरी तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
स्वामी निर्वाणानंद से मुलाकात के दौरान विधायक ने आश्रम की तमाम गतिविधियों और क्रिया कलापों का जायजा लिया। स्वामी निर्वाणानंद ने कहा कि आश्रम में वर्षों से आंखों के निशुल्क शिविर लगते रहे हैं।
विज्ञापन
जिसमें विधानसभा के अलावा गढ़वाल और अन्य जिलों के रोगी भी आकर ऑपरेशन कराते हैं, लेकिन भारत सरकार की नई स्वास्थ्य नीति के कारण अब आंखों के शिविर लगाने में दिक्कत हो रही है। विधायक मदन बिष्ट ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि आश्रम को पुन: मेडिकल और आई कैंप के लिए स्वीकृति प्रदान करनी पड़ेगी। विधायक ने इस समस्या के निराकरण के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर दीप हरबोला, नारायण रावत, सुमित शाह, जिपंस बचुली देवी, शंकर कैड़ा, जगत रौतेला, हेमा हरबोला आदि भी थे।