{"_id":"68ffbb05bee2b8cb300b4553","slug":"initiative-launched-to-conserve-four-damaged-canals-in-dhauladevi-almora-news-c-232-1-alm1002-135647-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धौलादेवी में चार क्षतिग्रस्त नहरों के संरक्षण की पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धौलादेवी में चार क्षतिग्रस्त नहरों के संरक्षण की पहल शुरू
Tue, 28 Oct 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड में जीर्णशीर्ण नहरों का जल्द कायाकल्प होगा। सिंचाई विभाग 29 लाख रुपये से यहां चार क्षतिग्रस्त नहरों को अस्तित्व में लाएगा। इन नहरों का संरक्षण होने से किसान 21 हेक्टयर भूमि पर सिंचाई कर सकेंगे।
धौलादेवी में गोली, सोड़ा, आरा और भेंटाबडोली नहरों के संरक्षण की पहल शुरू हो चुकी है। गोली नहर एक, सोड़ा एक, आरा 2.8 और भेंटाबडोली 600 मीटर लंबी है। नहरों में फिर से पानी आने से क्षेत्र के 130 से अधिक परिवारों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। विभाग को निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 17 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।