फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Informed about institutional, home quarantine after Corona

कोरोना के बाद संस्थागत, होम क्वारंटीन के बारे में जानकारी दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Informed about institutional, home quarantine after Corona
अल्मोड़ा में आयोजित वेबिनार में जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनआईसी सभागार में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला स्तरीय वेबिनार आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता ह्यांकि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित ने कोरोना प्रकोप के बाद संस्थागत क्वारंटीन और होम क्वारंटीन के बारे में जानकारी दी। डॉ. अनिल डिगरा ने सैनिटाइजेशन के बारे में बताया।
विज्ञापन

बताया गया कि वेबिनार का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण का संचालन करने, एसएमएस (सैनिटाइजेशन मास्क का प्रयोग, सोशियल डिस्टेंस का प्रयोग), गर्भवती माताओं को सर्वे के आधार पर चिन्हित कर पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना आदि है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल ने टीकाकरण कार्यक्रम में आए परिवर्तन, कंटेनमेंट जोन और बफर जोन के बारे में जानकारी दी। वेबिनार में सादिया अजमल ने टीकाकरण कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण कार्ययोजना और रिपोर्टिंग प्रपत्रों के बारे में बताया।
विज्ञापन

वेबिनार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता ह्यांकि ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विकास खंडों के प्रभारियों को निर्देश दिए। बैठक में डॉ. अनिल ढींगरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल, सादिया अजमल, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर समेत सभी विकासखंडों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed