फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Influential people would be spared: Kunwar

प्रभावशाली लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा: कुंवर

Sun, 08 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 08 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने कहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पुलिस कृत संकल्प है। चुनाव में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। व्यवधान डालने पर प्रभावशाली लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

जिला कार्यालय सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए तीन पुलिस क्षेत्राधिकारी, 23 निरीक्षक, 130 उप निरीक्षक, 14 हेड कांस्टेबल, 1124 कांस्टेबल, 1812 होमगार्ड, पीआरडी/ग्राम प्रहरी 342  के अलावा पांच कंपनी पीएसी और तीन कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि 90 फीसदी फोर्स जिले में उपलब्ध है। शेष फोर्स की डिमांड दी गई है। अवैध शराब का उपयोग रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है।
विज्ञापन


जिले में संवेदनशील मतदेय स्थलों की संख्या 162 है। पुलिस ने मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर लिया है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का अभिलेखीकरण कर लिया गया है।  ऐसे लोगों की सूची थानों में चस्पा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री और अवांछित गतिविधियां नहीं होने का प्रमाण पत्र 12 जनवरी तक देने को कहा है। जिसे संकलित कर 15 जनवरी को पुलिस महानिदेशक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्म लाइसेंसों का शत प्रतिशत सत्यापन कर लिया गया है। लोगों से लाइसेंसी हथियार जमा करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि दन्यां के समीप पूर्व में हुई मां बेटी की हत्या के मामले की विवेचना चल रही है, जबकि रानीखेत में हुई चोरी में नेपाली वांछित है। जिसका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed