फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Incroachment in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

Thu, 22 Jun 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Incroachment in Almora
अल्मोड़ा। जिले में जल्द ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारी अतिक्रमण की सूची तैयार करेंगे। उन्हें अतिक्रमण का पूरा ब्योरा गंभीरता से जुटाना होगा। सभी विभागों में इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण रोकने और इसे हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण चिन्हित किए जाएंगे। इसके लिए हर विभाग से नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाएगा। विभाग को अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा देना होगा ताकि संबंधित संपत्ति पर किए गए अतिक्रमण का पता चल सके। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। संबंधित विभाग को हटाए गए अतिक्रमण की जानकारी साझा करनी होगी। बैठक में एसएसपी रामचंद्र राजगुरु, सीडीओ अंशुल सिंह, एडीएम सीएस मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए डिजिटल डाटा जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि डिजिटल डाटा को एक पोर्टल में अपलोड किया जाएगा और लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से अपने अपने स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने और शासन के निर्देशानुसार इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सीएस इमलाल, सीडीओ आरसी तिवारी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed